Breaking News

तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी

03 Mar, 2023 933

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सेहत बिगड़ने के बाद कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें बुखार आने के बाद आज अस्पताल में भर्ती कराया गया उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल में उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। सर गंगाराम हॉस्पिटल ट्रस्ट सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर डीएस राणा ने बताया कि सोनिया गांधी को 2 मार्च 2023 को चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अरूप बसु की निगरानी में सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी जांच की जा रही है और उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि इससे पहले सोनिया गांधी को जनवरी में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान वह वायरल इन्फेक्शन का शिकार हो गई थीं। करीब एक सप्ताह तक इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उस दौरान ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में व्यस्त राहुल गांधी भी पदयात्रा छोड़कर दिल्ली पहुंच गए थे। इससे पहले कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन में सोनिया गांधी शामिल हुई थीं।  

अन्य खबरे