Breaking News

तिहाड़ जेल में चिदंबरम वीआईपी कैदी

06 Sep, 2019 1256

संवादददाता/in24 न्यूज़.  
पी चिदंबरम अब एक कैदी के तौर पर अपनी दिनचर्या गुजारेंगे। गौरतलब है कि एनएक्स मीडिया केस में आरोपी पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम दिल्ली स्थित तिहाड़ के जेल नंबर 7, वार्ड नंबर 2 और सेल नंबर 15 में 19 सितंबर रहेंगे. यह परिसर की अन्य जेलों की तुलना में सुरक्षित माना जाता है. एक रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने कहा कि चिदंबरम को छह कंबल, एक पंखा और एक वेस्टर्न टॉयलेट उपलब्ध करवाया गया है.चिदंबरम से पहले उनके बेटे कार्ति चिदंबरम, रतुल पुरी क्रिश्चियन मिशेल जेम्स और अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर डील मामले में एक आरोपी, राजीव सक्सेना और दीपक तलवार को उसी जेल में रखा गया था.रिपोर्ट के अनुसार जेल नंबर 7 में दो तरह के सेल हैं. सुरक्षा खतरे को ध्यान में रखते हुए चिदंबरम को एक अलग सेल में रखा जाएगा जहां वह अदालत के आदेश के अनुसार वेस्टर्न शौचालय का उपयोग कर सकते हैं. वह जेड-सुरक्षा के तहत एक रक्षक हैं और जेल नंबर 7 में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जहां 800 कैदी हैं.

अन्य खबरे