दानवे के बयान पर मुख्यमंत्री की चुप्पी
14 May, 2017
1932
माहाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रायसाहब दानवे ने कुछ दिनों पहले जालना में सहकर्मी किसानो के प्रति अपशब्द का प्रयोग किता था। जिसके बाद विपक्ष ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल उनपर कार्यवाई कि मांग की। मामले को बढ़ता देख दानवे ने खेद जताते हुआ कहा है की उन्होंने अपशब्द कार्यकर्ताओ के लिए कहा था नाकि किसानो के लिए । दानवे के बयान पर शिवसेना और कांग्रेस ने पुरे राज्य में उनके खिलाफ आंदोलन कर अपनी प्रतिक्रिया जताई है। शिवसेना कार्यकर्ताओ ने कई जगहों पर दानवे का पुतला जला सड़को पर आंदोलन किया , वही कांग्रेस भी आंदोलन प्रदर्शन में पीछे नहीं।

यूँ तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हर छोटी सी छोटी बात को सोशल मीडिया पर ज़ाहिर करते हैं लेकिन कुछ दिन पहले उस्मानाबाद जिले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से दानवे के बारे में पुछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली।
दानवे के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी का कोई भी नेता इस मामले मामले की सफाई देने सामने नहीं आरहा है। लेकिन सवाल ये उठता है की इतने संवेदनशील मसले पर भारतीय जनता पार्टी के नेता इतने शांत क्यों है ...