दिग्विजय सिंह समेत 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज
25 Jun, 2020
881
संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी के नियमों के उल्लंघन के आरोप में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।दरअसल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को भोपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने साइकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था। अब इसे लेकर उनके और पार्टी के 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 341, 188, 143, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिग के प्रावधानों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया गया है।