Breaking News

दिल्ली हाईकोर्ट में केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका खारिज

28 Mar, 2024 556

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली याचिका खारिज हो गई है यानी केजरीवाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे। दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस इस मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये कार्यपालिका का मसला है। ACJ मनमोहन ने कहा कि इस याचिका पर हमें सुनवाई नहीं करना चाहिए। कार्यपालिका को ये मामला देखना चाहिए। इसमें न्यायपालिका के दखल की कोई गुंजाइश नहीं है। याचिकाकर्ता ने अनुरोध किया था कि केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार एवं उपराज्यपाल के प्रधान सचिव से यह बताने को कहा जाए कि किस अधिकार के तहत केजरीवाल मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं। एक वित्तीय घोटाले के आरोपी मुख्यमंत्री को सार्वजनिक पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) पहले ही कह चुके हैं कि जेल में रहकर सरकार नहीं चलाई जा सकती।

अन्य खबरे