Breaking News

दिल का दौरा पड़ने से गुरुदास कामत का निधन

22 Aug, 2018 1307
संवाददाता/in24 न्यूज़ महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को निधन हो गया. वह काफी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. 63 साल की उम्र में उनका दिल्‍ली के एक अस्‍पताल में निधन हुआ. गुरुदास कामत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्‍य भी रहे. वह उत्‍तर-पश्चिमी मुंबई से 2009 से 2014 तक सांसद भी रहे. इससे पहले वह नॉर्थ-ईस्‍ट मुंबई सीट से 1984, 1991, 1998 और 2004 में चुने गए. कामत मनमोहन सरकार में मंत्री भी रहे थे. इसके अलावा वे मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके थे. छवि एक कद्दावर कांग्रेसी नेता की थी.

अन्य खबरे