Breaking News

दुकानदारों के हातो पिटे मनसे कार्यकर्ता !

29 Nov, 2017 1805

सौम्य सिंह/in24 न्यूज़ 

मनसे कार्यकर्ताओं जब सड़क पर उतरते है तो दुकानदारों और फेरीवालों के मन में एक खौफ का मंज़र आ जाता है ,लेकिन इस बार गंगा उलटी दिशा में बह गई। आपको बता दें कि राज ठाकरे ने हाल ही में यह ऐलान किया था कि हर दुकानदार अपना साइनबोर्ड मराठी में छापना होगा और ऐसा ना करने पर मनसे अपने अंदाज़ में उन्हें जवाब देगी।

बहरहाल जब मनसे कार्यकर्ता इसका जवाब देने विक्रोली के दुकानों में गए तो दुकानदारों ने भी इन्हे मनसे स्टाइल में ही जवाब दिया जिसमे 4 मनसे कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। राज ठाकरे ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा की क्या हमारे कार्यकर्ता इतने कमज़ोर हो गए की चंद दुकानदारों के हाथो पीट कर आएंगे। फिर कोई कार्यकर्ता पिटाई खाकर आया तो उसे पार्टी से निकाल देंगे।

विक्रोली में हुआ हादसा हमारे लिए काफी अपमानजनक है लेकिन हमे इस बारे में ना सोचकर फेरीवाले हटाओ अभियान पर ज्यादा चर्चा करना चाहिए। हमे सबसे पहले खुदकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए तभी हम ऐसे अभियान को अंजाम तक पहुंचा सकेंगे। मनसे कार्यकर्ताओं की पिटाई होने की यह कोई पहली दास्ताँ नहीं इससे पहले मलाड में फेरीवाले समूह मनसे पार्टी के क्षेत्रीय प्रमुख सुशांत मालवडे पर हमला किया था जिसमे सुशांत गंभीर रूप से घायल हुए थे। 

 
 
 
 
 
 

अन्य खबरे