Breaking News

नीतीश फिर बनेंगे बिहार के सीएम : शाह

18 Oct, 2020 702

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बिहार में विधानसभा चुनाव  जमकर प्रचार-प्रसार जारी है. ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है बिहार में राजग गठबंधन के नेता सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार हैं। उन्होंने विश्वास जताया है कि राजग गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा और नीतीश कुमार ही अगले मुख्यमंत्री होंगे, भले गठबंधन में भाजपा की सीटें ज्यादा आ जाएं। एक साक्षात्कार में अमित शाह ने बिहार चुनावों के साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति से लेकर हाथरस, बंगाल, अकाली दल से अलगाव आदि सभी विषयों पर खुलकर विचार व्यक्त किए। बिहार चुनावों पर उन्होंने साफ कहा कि चिराग पासवान की लोजपा से उन्होंने कई बार बात की लेकिन वे अलग चुनाव लड़ रहे हैं। हम सार्वजनिक तौर पर साफ करना चाहते हैं कि हम चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रहे हैं और सरकार भी उन्हीं के नेतृत्व में बनेगी। नीतीश कुमार राजग गठबंधन के प्रारंभिक दौर से हमारे साथ हैं। हम कुछ सीटों या सत्ता के लिए अपने साथी नहीं छोड़ते। इसी से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हाल ही में अकाली दल ने गठबंधन छोड़ा, हमने उनका साथ नहीं छोड़ा था। जिस कृषि कानून को मुद्दा बनाकर अकाली दल ने हमारा साथ छोड़ा, हम साफ तौर पर कहते हैं कि वह किसानों के हित में है। न एमएसपी बंद की गई है और न ही कांन्ट्रैक्ट फार्मिंग के लिए लोगों को बाध्य किया जा रहा है। पर इन बातों पर लोगों को बरगला कर आंदोलित करने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र में राज्यपाल बनाम राज्य सरकार विवाद पर अमित शाह का कहना है मंदिर खोलने संबंधी उनका आग्रह उचित है पर शब्दों का चयन करते समय उन्हें अधिक सावधानी बरती जानी चाहिए थी। बहरहाल बिहार में जनता किसे सत्ता पर काबिज़ करना चाहती है अब उसी की प्रतीक्षा है.

अन्य खबरे