Breaking News

पंकजा और रोहिणी को भाजपा के नेताओं ने ही हराया - एकनाथ खडसे

05 Dec, 2019 955

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
भारतीय जनता पार्टी के नेता एकनाथ खडसे ने बुधवार को कहा कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हीं की पार्टी के कुछ नेताओं ने प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया था। उन्होंने कहा कि पंकजा मुंडे और उनकी बेटी रोहिणी खडसे की हार के लिए पार्टी के ही कुछ नेता जिम्मेदार थे। खडसे ने कहा, 'भाजपा के कुछ लोगों ने अपने ही प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया। पंकजा मुंडे और रोहिणी खडसे की हार के लिए ये लोग जिम्मेदार हैं। मैंने पार्टी नेतृत्व को इनके नाम दे दिए हैं और अनुरोध किया है कि इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।'खडसे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पंकजा मुंडे के भाजपा छोड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं। हालांकि, मुंडे ने इन चर्चाओं को अफवाह करार देते हुए कहा है कि वह पार्टी नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा था कि दलबदल उनके खून में नहीं है।

अन्य खबरे