Breaking News

पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष की कार पर हमला

17 Sep, 2018 1281
संवाददाता/in24 न्यूज़। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के कोंतई क्षेत्र में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की कार पर सोमवार को अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। घोष यहां एक बैठक में हिस्सा लेने आए थे। उनके काफिले में 10-12 कारें थीं। हमले में तीन भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। घटना के बारे में घोष का कहना है कि उनपर हमला करने वाले तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। उन्होंने आरोप लगाया, ' तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेरी कार की खिड़की के शीशे तोड़ दिए और मेरे काफिले के साथ चल रही 15 मोटरबाइक को भी क्षति पुहंचाई। हमारे तीन कार्यकर्ता इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।' हालांकि, पार्टी ने इस आरोप से साफ इंकार किया है। भाजपा अध्यक्ष ने तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय सांसद दिव्येंदु अधिकारी पर आरोप लगाया कि वह और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौजूद थे। हालांकि दिव्येंदु ने भाजपा अध्यक्ष के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि वह वहां मौजूद नहीं थे।

अन्य खबरे