Breaking News

पश्चिम बंगाल में हिंसा से फिर मरे बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता

09 Jun, 2019 1103

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस की लड़ाई कब थमेगी, संभवतः यह कोई नहीं कह सकता। चुनाव के बाद भी हिंसा का दौर जारी है जिसमें बीजेपी के और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है. गौरतलब है कि शनिवार को राज्य के उत्तरी 24 परगना में एक बार फिर से बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता भिड़ गए. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में बीजेपी के चार और टीएमसी का एक कार्यकर्ता शामिल है. घटना पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना के सदेश खली इलाके में हुई. पांच लोगों की मौत के अलावा इस हिंसा में पांच लोग घायल भी बताए जा रह हैं. हिंसा के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पश्चिम बंगाल की ख़बर दिल्ली तक पहुंची तो बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने देर रात गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शाह को बंगाल की घटना के बारे में जानकारी दी. उसके बाद घटना को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल बीजेपी नेताओं से फोन पर बातचीत की और गृह सचिव राजीव गाबा को राज्यसरकार से बात करने के निर्देश दिए.  

अन्य खबरे