Breaking News

राहुल और पीएम के गले मिलने पर चौंक उठा पूरा सदन

20 Jul, 2018 1402
सदन में मौजूद सभी सदस्य तब चौंक गए जब लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और जैसी ही राहुल गांधी का भाषण खत्म हुआ वे सीधे प्रधामंत्री की सीट के करीब पहुंचे और उन्हें गले लगा लिया। यह देखते ही पूरा सदन चौक पड़ा. अपने भाषण के समय राहुल गांधी ने कहा कि आप चाहे जितनी भी गाली दे दो लेकिन मेरे अंदर आपके प्रति प्रेम है. आपके प्रति यही कांग्रेस की भावना है. यह भावना आपके अंदर भी है और मैं आप सबके अंदर से इस भावना को निकालूंगा और आप सबको कांग्रेस में बदलूंगा. इतना कहने के बाद राहुल गांधी अपनी सीट से चलकर मोदी की सीट तक पहुंचे और उनसे हाथ मिलाकर उन्हें गले लगाया। यह देख खुद पीएम चौंक गए! राहुल गांधी जब वापस अपनी सीट की और बढे तभी पीएम ने उन्हें रोककर उनसे हाथ मिलाया और शाबाशी दी.

अन्य खबरे