Breaking News

प्रकाश सिंह बादल अस्पताल में भर्ती

04 Sep, 2022 453

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अचानक तबीयत बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई (PGI) में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है।डॉक्टरों के मुताबिक पिछले दो-तीन दिन से उन्हें हलका बुखार था। इससे पहले भी उन्होंने अपनी सेहत की जांच कराई थी। PGI में उनके टेस्ट किए जा रहे हैं। फिलहाल उनका स्वास्थ्य सामान्य है। गौरतलब है कि प्रकाश सिंह बादल को कोरोना भी हो चुका है। जनवरी महीने में वह चेकअप के लिए लुधियाना के प्राइवेट अस्पताल आए थे। यहां उनके कोविड पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई। हालांकि बाद में वह इससे रिकवर हो गए थे। इसके बाद मोहाली और PGI में पहले भी उनकी सेहत की जांच की जा चुकी है। बता दें कि 95 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति का एक बड़ा चेहरा है।

अन्य खबरे