Breaking News

फडणवीस के घर पहुंचे एकनाथ शिंदे

30 Jun, 2022 523

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
शिवसेना के सत्ता छोड़ते ही एकनाथ शिंदे मुंबई में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पहुंचे. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह कल ही हो सकता है. फिलहाल इसके लिए दो अलग-अलग टाइमिंग तय की गई हैं. इनमें से किसी एक पर हाईकमांड को अप्रूवल देना है. यह टाइमिंग एक घंटे में साफ हो सकती है. महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे का सीएम पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है.

अन्य खबरे