Breaking News

बीजेपी के समर्थन से राज ठाकरे देंगे उद्धव ठाकरे को झटका

29 Jun, 2022 555

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उद्धव ठाकरे की सरकार को अब एक और बड़ा झटका राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने दिया है, क्योंकि अब महाराष्ट्र में राज ठाकरे बीजेपी के साथ नज़र आएंगे. जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस ने आज मनसे प्रमुख (MNS Chief) राज ठाकरे से बात की है. फडणवीस ने उनसे फ्लोर टेस्ट में साथ आने के लिए मदद मांगी है. इसके लिए राज ठाकरे तैयार हो गए हैं. मनसे के विधायक राजू पाटिल कल बीजेपी के लिए वोट करेंगे. बता दें कि महाराष्ट्र में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हलचल तेज है. महाराष्ट्र में बीजेपी के सभी विधायक अब देवेंद्र फडणवीस के घर पहुंच रहे हैं. दूसरी तरफ उद्धव सरकार ने शाम पांच बजे ही कैबिनेट मीटिंग बुला ली है. उसी वक्त सुप्रीम कोर्ट में फ्लोर टेस्ट पर सुनवाई होनी है. दूसरी तरफ फ्लोर टेस्ट से पहले मुंबई में कांग्रेस नेताओं की एक बैठक चल रही है, जिसमें उनकी रणनीति पर चर्चा की जाएगी. अशोक चव्हाण, नाना पटोले, बालासाहेब थोराट, सुनील केदार, चरण सिंह सपरा और नितिन राउत इसमें शामिल हैं. बता दें कि राज ठाकरे पहले से ही सरकार की आलोचना करते रहे हैं. 

अन्य खबरे