Breaking News

ममता दीदी के नेता ने महिला को रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटवाया

03 Feb, 2020 907

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
जब किसी राज्य की मुखिया महिला हो तब लगता है कि यहां महिला सुरक्षित रह सकती हैं. मगर पश्चिम बंगाल में ममता  में महिलाओं की क्या स्थिति है यह इसी बात  जा सकता है कि ममता दीदी के नेता महिला को रस्सी से बंधवाकर सड़क पर घसीटने से भी कोताही नहीं बररते। गौरतलब है कि एक महिला टीचर और उनकी बहन को रस्सी से बांधकर सरेआम सड़क पर घसीटा गया. पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले की यह घटना काफी भयावह है. रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय टीएमसी नेता अमल सरकार ने अपने समर्थकों को साथ प्राइमरी स्कूल की टीचर को पैरों में रस्सी बांधकर घसीटवाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. गंगरामपुर गांव की इस महिला टीचर का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने सड़क निर्माण के लिए जबरन अपनी जमीन हड़पने का विरोध किया था. इस कारण भीड़ ने पहले महिला को धक्का देकर गिराया. इसके बाद पैर में रस्सी बांधकर करीब 30 फीट तक घसीटा. दरिंदगी की हद इतनी थी कि भीड़ का विरोध करने आई महिला टीचर की बहन से साथ भी वही किया गया. बाद में महिला को जबरन घर में ताला लगाकर बंद भी कर दिया गया. बताया जा रहा है कि दोनों बहनों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया. महिला टीचर का नाम स्मृतिखाना दास बताया जा रहा है. महिला पास के ही प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं. महिला टीचर अपनी मां के साथ रहती हैं. बताया जा रहा है कि इन दोनों बेटियों को बचाने की कोशिश में मां को भी चोट आई है. घटना के बाद महिला टीचर ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया. हालांकि, मामला टीएमसी नेता के विरोध में होने के कारण अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पीड़ित महिला टीचर का आरोप है कि स्थानीय तृणमूल नेता अमल सरकार के नेतृत्व में उनके साथ मारपीट और दरिंदगी की गई. महिला टीचर के अनुसार, पहले कहा गया था कि उनके घर के सामने बनी सड़क 12 फीट चौड़ी होगी. इसके बाद वह जमीन देने को तैयार थीं. लेकिन, पंचायत ने बाद में सड़क को 24 फीट चौड़ा करने का फैसला किया, इसका उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ यह बदसलूकी की गई.

अन्य खबरे