Breaking News

माया आंटी से तेजस्वी ने लिया आशीर्वाद

14 Jan, 2019 1295

संवाददाताin24 न्यूज़.   

चुनाव का मौसम आते ही रिश्तों का भी गठबंधन देखने को मिलता है. यही कारण है कि आगामी लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के बाद तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को देर रात बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की। राजद सूत्रों ने बताया कि यादव कल रात लखनऊ पहुंचे और बसपा सुप्रीमो से मिले । दोनों नेताओं की मुलाकात करीब एक घंटे की थी। सूत्रों ने बताया कि राजद नेता ने उम्मीद जाहिर की कि उत्तर प्रदेश में हुए गठबंधन का विस्तार बिहार तक होगा और भाजपा को हराने के लिये सभी पार्टियां एकजुट होकर काम करेंगी।   

अन्य खबरे