Breaking News

मुलायम सिंह से मिले योगी आदित्यनाथ

30 Oct, 2019 1301

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

इस संसार में विरोध और विवाद अपनी जगह है और आपसे रिश्ता अपनी जगह/ यही कारण है कि मुलायम सिंह की बीमारी की खबर सुनते ही कई नेता उनसे मिलने पहुंचे. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को समाजवादी पार्टी के संयोजक मुलायम सिंह यादव से मिलने के लिए पहुंचे. उन्होंने मुलायम सिंह यादव से उनके घर पर मुलाकात. यहां सीएम योगी ने मुलायम सिंह को दिवाली की शुभकामनाएं दी और स्वास्थ्य का हाल चाल जाना. इस दौरान मुलायम सिंह के भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव भी साथ में मौजूद रहे. मुलायम सिंह के मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ वापस लौटे. वो करीब 25 मिनट मुलायम सिंह के साथ उनके आवास पर रहे. यहां से सीएम योगी पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह से भी मिलने उनके आवास पर पहुंचे. सीएम योगी ने कल्याण सिंह को पुस्तक और फूल देकर दिवाली की शुभकामनाएं दी. बता दें कि राज्यपाल के पद से हटने के बाद कल्याण सिंह ने फिर से बीजेपी ज्वाइन कर ली है.  गौरतलब है कि मुलायम सिंह हाइपर ग्लाइसीमिया (हाइपर टेंशन) और हाइपर डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित हैं. जून महीने में भी उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी. उन्हें लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया था. जांच में ब्लड शुगर हाई मिला था. लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली करारी हार के बाद से मुलायम सिंह यादव राजनीति में काफी सक्रिय हुए हैं. कुछ समय पहले सपा के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए मुलायम सिंह यादव ने बेटे अखिलेश और अपने भाई शिवपाल के बीच सुलह कराने की फिर से कोशिश की थी.

 

अन्य खबरे