Breaking News

मोदी फिर बनेंगे पीएम : नीतीश

08 Jan, 2019 1269

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

मोदी फिर बनेंगे देश के पीएम. ऐसा विश्वास व्यक्त किया है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने.  राफेल सौदे पर विपक्ष के संयुक्त संसदीय समिति की मांग पर सवाल उठाते हुए नीतीश ने सोमवार को कहा कि उनके आकलन के अनुसार अगले लोकसभा चुनाव के बाद फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। पटना के एक अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में ‘लोक संवाद’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीतीश ने राफेल मुद्दे पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इसपर अपना निर्णय दे दिया है और लोकसभा में इस पर विस्तृत बहस हुई है। कहीं कोई बात नहीं बची है, फिर जेपीसी की मांग का क्या मतलब है! महागठबंधन के भविष्य के बारे में नीतीश ने कहा कि राजद का आत्मविश्वास कम हो रहा है इसलिए किसी भी पार्टी को अपने साथ जोड़ रहे हैं। बिहार की जनता काम के आधार पर वोट करेगी।

गौरतलब है कि नीतीश भी पहले स्वयं पीएम बनना चाह रहे थे, मगर मोदी की तारीफ करके उन्होंने साफ़ कर दिया था कि अब उनकी नज़र पीएम की कुर्सी पर नहीं है.    

अन्य खबरे