Breaking News

यूपी के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी

25 Apr, 2023 1918

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने यूपी पुलिस के डायल-112 के व्हाट्सएप डेस्क पर धमकी भरा मैसेज भेजा, जिसमें सीएम योगी को मारने की बात कही गई। इस धमकी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) एक्शन में आ गई है। पुलिस ने लखनऊ (Lucknow) में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। बता दें कि डायल 112 मुख्यालय में सोशल मीडिया के व्हाट्सएप डेस्क पर 23 अप्रैल की रात 08:22 पर 9151400148 नंबर से धमकी भरा मैसेज आया था। उस नंबर पर उर्दू में लिखे कुछ शब्दों की प्रोफाइल फोटो लगी थी। पड़ताल में उस नंबर का यूजर कथित तौर पर रिहान नाम का युवक बताया जा रहा है। धमकी भरे मैसेज में कथित तौर पर लिखा था कि मैं जल्द ही सीएम योगी को मार दूंगा। धमकी मिलने के बाद 112 के ऑपरेशन कमांडर ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मामला दर्ज कराया है। भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 506, 507 और आईटी एक्ट 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि हाल ही में सीएम योगी ने माफिया को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी।

अन्य खबरे