Breaking News

मुझे पार्टी में नहीं मिला सम्मान : शत्रु

18 Jan, 2019 1323

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ समय-समय पर अपने तीखे तेवर दिखाने वाले नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अब ममता बनर्जी के साथ नज़र आने वाले हैं. इस मुद्दे पर बिहारी बाबू ने कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की कोलकाता में शनिवार को होनेवाली ब्रिगेड सभा में हिस्सा लेंगे. श्री सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि वह राष्ट्र मंच के प्रतिनिधि के तौर पर ब्रिगेड रैली में हिस्सा लेंगे. इस राजनीतिक समूह की शुरुआत भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने की थी, जिसका समर्थन शत्रुघ्न सिन्हा भी करते हैं. श्री सिन्हा के अनुसार उन्हें अपनी पार्टी में सम्मान नहीं मिला. श्री सिन्हा केंद्र की भाजपा सरकार के कई निर्णयों को लेकर उसका विरोध करते रहे हैं, जिसमें नोटबंदी भी शामिल है. वह इन निर्णयों को वन मैन शो बताते रहे हैं. सिन्हा ने बताया कि राष्ट्र मंच की तरफ से मैं कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा. उन्होंने रैली में शामिल होने को उचित ठहराते हुए कहा कि भाजपा के कुछ नेता भी आरएसएस के कार्यक्रम में शिरकत करते हैं. अभी तक पार्टी के प्रति मेरी वफादारी पर सवाल नहीं किये जा सकते हैं. मैं भाजपा में तब शामिल हुआ, जब यह दो सांसदों की पार्टी थी और मैंने हमेशा इसे मजबूत करने के लिए काम किया है.

अन्य खबरे