Breaking News

लॉकडाउन पूरी तरह फेल, बेहद खतरनाक होंगे हालात : राहुल गांधी

26 May, 2020 840

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना महामारी के बीच इसपर अब जमकर राजनीति शुरू है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना को रोकने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं यह हमें बताया जाए। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार लोगों को कैश नहीं दे रही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि 60 दिन बाद भी कोरोना फैलता जा रहा है। संक्रमण रोकने के लिए प्रधानमंत्री क्या करेंगे यह बताएं। पीएम मोदी को कई सवालों का जवाब देना होगा। वह देश को बताएं कि कैसे देश की अर्थव्यवस्था संभलेगी। प्रवासी मजदूरों की समस्या कैसे सुलझेगी। कोरोना संकट पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों के जवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लॉकडाउन पूरी तरह फेल रहा। भारत विश्व में एकमात्र ऐसा देश है जो लॉकडाउन तब हटा रहा है जब वायरस के मामले अत्यधिक बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चार चरणों ने वे परिणाम नहीं दिए जिनकी प्रधानमंत्री उम्मीद कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि कुछ राज्यों में हमारी सरकार है, हम किसानों, मजदूरों को सीधे नकद दे रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार से कोई समर्थन नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार के पर्याप्त समर्थन के बिना हमारे राज्यों के लिए कार्य करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पैकेज के बारे में कई प्रेस कॉन्फ्रेंस हुईं, हमें बहुत उम्मीदें थीं, पीएम ने कहा कि यह जीडीपी का 10 फीसदी होगा। वास्तविकता यह है कि ये जीडीपी की 1 फीसदी से भी कम है और उसमें भी ज्यादातर लोन है, नकद नहीं।

अन्य खबरे