Breaking News

वोटर आईडी में आतंकवाद के आईईडी से ज्यादा ताकत : मोदी

23 Apr, 2019 1142
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

लोकतंत्र में वोट का कितना बड़ा महत्त्व होता है यह स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में वोट डालने के बाद कही. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अहमदाबाद में अपना वोट डालने के बाद कहा कि वोटर आईडी आतंकवादियों के आईईडी से अधिक शक्तिशाली है। मोदी ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील भी की। मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद शहर के रानिप इलाके में स्थित निशान हाई स्कूल में बने मतदान केन्द्र पर वोट डाला जो गांधीनगर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। मोदी वोट डालने के लिए एक खुली जीप में पहुंचे। गांधीनगर संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे अमित शाह ने स्कूल के बाहर उनका स्वागत किया और उन्हें मतदान केन्द्र तक ले गए। मोदी के मतदान केन्द्र पहुंचने के दौरान सड़क के दोनों ओर हजारों लोगों का जमावड़ा था। वोट डालने के बाद मोदी ने मतदान केन्द्र से कुछ दूर मीडिया से भी बातचीत की।  

अन्य खबरे