Breaking News

शाहनवाज़, शत्रु को टिकट नहीं, परेश नहीं लड़ेंगे चुनाव

24 Mar, 2019 1142

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

भारतीय जनता पार्टी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में कई दिग्गजों को टिकट देने से वंचित कर दिया है. इसमें प्रमुख नामों में बिहार के शाहनवाज़ हुसैन भी हैं. बीजेपी ने इस साल लोकसभा चुनाव में अपने कई दिग्गज नेताओं का टिकट काट दिया है. इन नेताओं को अब तक किसी भी लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार नहीं बनाया गया है. जिनमें मोदी लहर में हार का सामना कर चुके शाहनवाज हुसैन का नाम भी शामिल है. बीजेपी ने इस बार शाहनवाज हुसैन को किसी भी सीट से अपना प्रत्याशी नहीं बनाया है. यही नहीं अहमदाबाद पूर्व से वर्तमान लोकसभा सदस्य अभिनेता परेश रावल को भी बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है. शनिवार को बीजेपी की गुजरात इकाई के प्रमुख जीतू वाघाणी ने बताया कि फिल्म अभिनेता और अहमदाबाद पूर्व से लोकसभा सदस्य परेश रावल इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे. बता दें कि इससे पहले परेश रावल ने ट्वीट कर कहा था कि, उन्होंने पार्टी को कई महीने पहले ही सूचित कर दिया था कि वह अप्रैल-मई लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. वहीं पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न प्रसाद को टिकट नहीं देकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है. शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में चर्चा है कि वे जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.

अन्य खबरे