समाजवादी पार्टी में गईं पूनम सिन्हा, राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव
16 Apr, 2019
1197
संवाददाता/in24 न्यूज़.
शत्रुघ्न सिन्हा की दाल जब बीजेपी में नहीं गली तब उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया. कल तक जिस बीजेपी के लिए शत्रु के घर में लगाव और स्नेह था, अब वही लगाव विरोध में बदल गया हैऔर यही कारण है कि लखनऊ से अब शत्रु की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी से नाता जोड़ लिया है. डिम्पल यादव की मौजूदगी में पूनम ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली. खबर है कि लखनऊ से पूनम सिन्हा राजनाथ सिंह के सामने बतौर सपा प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेंगी।