Breaking News

सिद्धू ने मंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया

15 Jul, 2019 1204

संवाददाता/in24 न्यूज़. 
पंजाब में सरकार का अंतर्कलह इस कदर बढ़ गया है कि नवजोत सिंह सिद्धू को अपने मंत्री पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा है. गौरतलब है कि पंजाब कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने  पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को अपना इस्तीफा भेज दिया है. उन्होंने ट्वीट किया है कि मैंने आज अपना इस्तीफा पंजाब के मुख्यमंत्री को भेज दिया है, जो उनके आधिकारिक आवास पर पहुंच गया है. मुख्यमंत्री हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली गए हुए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है. इससे पहले खबर आई थी कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्‍तीफा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भेज दिया है. महज दो लाइनों की ट्वीट में सिद्धु ने केवल इस्तीफा देने की बात कही है.

अन्य खबरे