Breaking News

सीट बंटवारे पर मिलेंगे नीतीश से अमित शाह

26 Oct, 2018 1314

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

 

जैसे-जैसे 2019 के चुनावों का समय करीब आता जा रहा है, उसी रफ़्तार से गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर चर्चा का दौर शुरू होता जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ दिल्ली में मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल इस मुलाक़ात में यह संभावना जताई जा रही है कि 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए सीटो के बंटवारे पर यह चर्चा होगी। बीजेपी और जेडीयू के सूत्रो से पता चला है कि चाहे यह चर्चा विस्तृत न हो लेकिन दोनो नेताओ के बीच इस मु़द्दे पर तकरीबन मोटी-मोटी सहमति बन सकती है। बता दे कि दोनों दलों से सीट बंटवारे को लेकर अलग-अलग तरह की बयान आ रही थी। जदयू पहले ही 50-50 के फार्मूले दे रहा है जबकि बीजेपी की अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

अन्य खबरे