पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी टॉफी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इटली के दौरे पर हैं और उनका स्वागत उनकी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी ने किया। तब से उनकी मुलाकात, चर्चा और कार में हुई बातचीत की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इससे पहले, दोनों नेताओं को कई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों, विशेष रूप से दुबई में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन और सीओपी 28 में एक साथ बातचीत करते देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं को सामूहिक रूप से हैसटेग मेलोडी नाम दिया गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को एक विशेष उपहार दिया है।
दोनों नेताओं के बीच उच्च स्तरीय राजनयिक बैठक के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफियों का एक पैकेट उपहार में दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जॉर्जिया मेलोनी को पारले की मेलोडी टॉफियां भेंट की, क्योंकि इंटरनेट पर दोनों नेताओं को मेलोडी मेलोनी+मोदी कहकर पुकारने की चर्चा चल रही थी।
साल 2023 की शुरुआत में, मेलोनी द्वारा पोस्ट किया गया एक सेल्फी वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी को अपना सबसे प्रिय नेता बताया था। इसके बाद हैशटैग मेलोडी ऑनलाइन ट्रेंड करने लगा। अब, प्रधानमंत्री मोदी की इटली यात्रा के दौरान, जॉर्जिया मेलोनी ने ऐतिहासिक कोलोसियम में उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाकर रोम में उनका स्वागत किया। जॉर्जिया मेलानी ने रोम के कोलोसियम के स्टैंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की और उन्हें मेरा दोस्त बताया।
वहीं अब मेलोडी बनाने वाली मशहूर कंपनी पारले ने भी रिएक्शन दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। पारले कंपनी ने ऑफिशियल अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी और मेलोनी का मेलोडी वाला वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उसने लिखा हम रिश्तों को 1983 से मधुर बना रहे हैं।