Breaking News

हमारी लड़ाई कश्मीर के लिए है : पीएम मोदी

23 Feb, 2019 1359

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद मोदी कितने आहत हैं इससे पूरी दुनिया परिचित है. कश्मीर के लोगों के लिए उनकी सोच भी खुलकर सामने आई जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हमारी लड़ाई कश्मीरियों से नहीं बल्कि कश्मीर के लिए है.  गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के टोंक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पुलवामा हमले को लेकर कहा कि ये बदला हुआ हिंदुस्तान है, ये दर्द सरकार चुपचाप नहीं सहेगी, ये दर्द सहकर हम चुपचाप नहीं बैठेंगे. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवाद और मानवता के दुश्मनों के खिलाफ है. हमारी लड़ाई कश्मीर के लिए है, न कि कश्मीरियों के खिलाफ. पीएम मोदी ने ये बयान पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश में कश्मीरी लोगों पर हो रहे हमले को लेकर दिया.   

अन्य खबरे