Breaking News

हाथरस में दंगा फैलाने की साजिश : योगी

05 Oct, 2020 832

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हाथरस में बलात्कार की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसके बाद हुए बवाल पर बयान दिया है। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि हाथरस कांड के पीछे विपक्षी पार्टियां राज्य में जातीय दंगा भड़काने की फिराक में हैं। मुख्यमंत्री की तरफ से इसे बड़ा बयान माना जा रहा है। जिस तरह से मुख्यमंत्री ने बयान दिया है उससे साफ लगता है कि सरकार सपा या बाकी पार्टियों के विरोध को सख्ती से निबटने की तैयारी में है। हालांकि मुख्यमंत्री ने पी़ड़िता के अंतिम संस्कार और परिजनों के आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने हाथरस कांड को षड्यंत्र करार दिया। साथ ही कहा कि विरोध के नाम पर दंगा भड़काने की कोशिश में विकास रुकेगा। बता दें कि विपक्ष लगातार उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला कर रहा है.

अन्य खबरे