Breaking News

मिलिंद देवड़ा ने दिया मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

07 Jul, 2019 1096

संवाददाता/in 24 न्यूज़।

लोकसभा चुनाव से पहले मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने वाले मिलीं देवड़ा का अध्यक्ष पर से इस्तीफा।  आगामी विधानसभा चुनावों तक शहर इकाई की देखरेख के लिए तीन वरिष्ठ नेताओं के सामूहिक नेतृत्व की सिफारिश की है. देवड़ा राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में सक्रिय होने के लिए दिल्ली आ सकते हैं. 26 जून को नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद देवड़ा ने इस्तीफा देने की मंशा जाहिर की थी. देवड़ा के दफ्तर से जारी बयान में कहा गया है, 'इसके बारे में मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल को अवगत कराया गया है.' इस कदम को राहुल गांधी के एआईसीसी  के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद एकजुटता और सामूहिक जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है. मुंबई अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बावजूद देवड़ा ने 4 जुलाई को राहुल गांधी की मुंबई यात्रा का आयोजन किया था. देवड़ा को लोकसभा चुनाव से एक महीने पहले मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था. ऐसे में उन्हें चुनाव की तैयारी करने के लिए कम ही समय मिला था.  राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की औपचारिक घोषणा करने के एक दिन के बाद कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने के साथ रावत ने यह भी कहा था कि कांग्रेस को राहुल गांधी के नेतृत्व की जरूरत है और उनकी अगुवाई में ही पार्टी की स्थिति बदल सकती है. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत असम के प्रभारी थे. लोकसभा चुनाव में हार के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने वाले वह दूसरे कांग्रेस महासचिव हैं. कुछ दिनों पहले कांग्रेस महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने इस्तीफा दिया था.

 

अन्य खबरे