Breaking News

2 अक्टूबर को बीजेपी ज्वाइन करेंगे नारायण राणे

30 Sep, 2019 996

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण गांधी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा ने एक बड़ा खेल खेलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को को भाजपा में शामिल करने का निर्णय लिया है. वे आगामी 2 अक्टूबर की शाम पार्टी ज्वाइन करेंगे. विधानसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है. राणे 2 अक्टूबर को बीजेपी ज्वाइन को मुंबई के चर्चगेट स्थित गरवारे हॉल में शाम 4 बजे एक कार्यक्रम में बीजेपी ज्वाइन करेंगे. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना के बीच कड़ी टक्कर है. पूर्व मुख्यमंत्र रह चुके राणे पार्टी में अनुभवी नेता के तौर पर चुनाव में बड़ा खतरा हो सकते हैं. आपको बता दें कि राणे ने 1970 में शिवसेना के साथ अपने राजनीतिक कॅरिअर की शुरुआत की थी, जिसके बाद वह मुख्यमंत्री भी बने. 2005 में उन्होंने शिवसेना छोड़ कांग्रेस छोड़ पार्टी में शामिल हो गए. मुख्यमंत्री बनाए जाने की उम्मीद के साथ वह 12 साल तक कांग्रेस में रहे, लेकिन बाद में पार्टी छोड़ महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष पार्टी में चले गए. उनका प्रभाव कोंकण क्षेत्र और मुंबई के कुछ स्थानों पर ही सीमित रहा. भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर नारायण राणे के माध्यम से यही उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद पार्टी का जनाधार बढ़ेगा.

अन्य खबरे