24 घंटे के अंदर दूसरी बार विधायकों संग शरद पवार से मिलने पहुंचे अजित पवार
17 Jul, 2023
637
संवाददाता/in24न्यूज
एनसीपी से बगावत कर महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए अजित पवार 24 घंटे के अंदर दूसरी बार शरद पवार से मिलने वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे हैं. अजित के समर्थक विधायक भी उनके साथ हैं. इससे पहले रविवार दोपहर करीब 2 बजे भी अजित पवार अचानक शरद पवार से मिलने के लिए वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे थे. मुलाकात के बाद प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि हम शरद पवार का आशीर्वाद लेने आए हैं. हमारे सभी मंत्री बिना समय मांगे यहां आए. हमने उनसे अनुरोध किया है कि वह फैसला करें कि एनसीपी कैसे एकजुट रह सकती है. हालांकि तब शरद पवार ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी.