Breaking News

कोचिंग संस्थान महेश ट्यूटोरियल्स ने 33 कोचिंग सेंटर किए बंद

17 Jul, 2026 20

महाराष्ट्र के छात्रों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। राज्य की जानी-मानी कोचिंग संस्था महेश ट्यूटोरियल्स ने अचानक अपने 33 कोचिंग सेंटर बंद करने का ऐलान कर दिया है। इस फैसले से महाराष्ट्र भर के करीब 2500 छात्र प्रभावित हुए हैं। संस्था के इस कदम से न सिर्फ छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ा है, बल्कि अभिभावकों में भी भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक  महेश ट्यूटोरियल्स ने महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में चल रहे अपने 33 कोचिंग सेंटर तुरंत प्रभाव से बंद कर दिए हैं। कोचिंग बंद होने की सूचना अचानक मिलने से छात्र और उनके माता-पिता हैरान रह गए। कई छात्रों ने बताया कि उन्होंने साल भर की फीस पहले ही जमा कर दी थी। अब अचानक क्लासेज बंद होने से उनकी तैयारी बीच में ही रुक गई है।

कोचिंग बंद होने से सबसे ज्यादा असर उन छात्रों पर पड़ा है जो बोर्ड परीक्षा, जेईई , नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। अनुमान है कि इस फैसले से करीब 2500 छात्र सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि संस्था की तरफ से कोई ठोस कारण नहीं बताया गया और न ही फीस रिफंड को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी दी गई है।

फैसले के बाद कई जगहों पर छात्रों और अभिभावकों ने विरोध जताया है। उनका आरोप है कि संस्था ने बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए सेंटर बंद कर दिए हैं। कई अभिभावकों ने फीस वापस करने की मांग को लेकर संस्था के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की भी बात कही है।

अभी तक महेश ट्यूटोरियल्स की तरफ से इस बड़े फैसले के पीछे की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। संस्था ने छात्रों के भविष्य को लेकर कोई वैकल्पिक योजना घोषित की है या नहीं, इस पर भी स्थिति साफ नहीं है।शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह अचानक कोचिंग सेंटर बंद करने से छात्रों की पढ़ाई और करियर दोनों पर गलत असर पड़ता है। प्रशासन को भी इस मामले में हस्तक्षेप कर छात्रों को राहत देने की जरूरत है।

अन्य खबरे