Breaking News

अपने प्रशंसकों के बीच मुंबई में नहीं खेल पाएंगे धोनी

13 Mar, 2020 1010

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
महेंद्र सिंह धोनी का इंतज़ार उनके प्रशंसक एक लंबे आरसे से कर रहे थे, उन्हें इस बात की ख़ुशी थी कि वे मुंबई में धोनी को फुल मूड में देख पाएंगे, मगर अब उनके लिए बुरी खबर है. बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे की वजह से महाराष्ट्र सरकार ने 29 मार्च को मुंबई में होने वाले आईपीएल के पहले मैच की टिकट बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह मैच मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में होना है। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण आईपीएल मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को निराश होना पड़ेगा क्योंकि इस स्थिति में महेंद्र सिंह धोनी के चौके-छक्के मैदान पर नहीं देख सकेंगे। ये मुकाबले टीवी पर ही देख सकेंगे। गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा जारी किए गए नए वीजा नियम के बाद अब भारत की इस चर्चित टी-20 लीग में विदेशी खिलाड़ियों के भाग लेने पर संशय बन गया है। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने भी अब आईपीएल आयोजकों को इस टूर्नामेंट को नहीं रखने की सलाह दी है।  

अन्य खबरे