Breaking News

आईपीएल में सबसे पहले पहुंचेगी धोनी की टीम

27 Jul, 2020 951
संवाददाता/in24 न्यूज़.

आईपीएल 2020 का आयोजन इस साल यूएई में होने वाला है. उम्मीद जताई जा रही है कि महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स सबसे पहले यूएई पहुंचेगी।  आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन पहले ही इस बात का ऐलान कर चुके हैं इस साल 19 सितंबर से आईपीएल की शुरूआत होने वाली है. वहीं अगले सप्ताह आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक होने वाली है, जिसमें आईपीएल को लेकर बाकी के फैसले होंगे.हालांकि आईपीएल की शुरूआत से पहले खिलाड़ियों के लिए यूएई में ट्रेनिंग कैंप का आयोजन होगा. भारतीय खिलाड़ी मार्च के बाद से ही मैदान से दूर हैं वहीं कुछ खिलाड़ी काफी समय से मैदान से दूर हैं, ऐसे में खिलाड़ियों के लिए मैच के लिए खुद को तैयार करना काफी मुश्किल हो सकता है वो भी काफी कम समय में. वही गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2020 के शुरू होने से पहले यूएई की यात्रा करने वाली पहली टीम हो सकती है. जाहिर है धोनी के मैदान में उतरने की प्रतीक्षा कर रहे प्रशंसकों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण होगी।

अन्य खबरे