Breaking News

आईपीएल में तीन मार्च से दिखेंगे धोनी

26 Feb, 2020 1092

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
धोनी के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है कि तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण की तैयारी अपने साथी सुरेश रैना के साथ तीन मार्च से शुरू करेंगे।फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के.एस. विश्वनाथन ने कहा कि धोनी दो मार्च को चेन्नई पहुंच रहे हैं और वह अगले दिन से एमए चिदंबरम स्टेडियम में रैना के साथ ट्रेनिंग शुरू करेंगे, लेकिन अभी तक कोई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नहीं आया है. धोनी पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद से क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखे हैं और वह आईपीएल से एक बार फिर 22 गज की पिच पर वापसी करेंगे। इसी साल आस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप का आयोजन होना है और इस लिहाज से आईपीएल भारत के लिए विशेषकर धोनी के लिए काफी अहम है। इस टूर्नामेंट से पता चलेगा कि उनमें भारत का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता बची है या नहीं।धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं।

अन्य खबरे