Breaking News

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से हराया

03 Mar, 2023 1018

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) को नौ विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में वापसी कर ली है। भारत पहले दोनों टेस्ट में जीत हासिल कर अभी भी 2-1 से आगे है। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य मिला था। उसने मैच के तीसरे दिन (शुक्रवार) को 78 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। दोनों देशों के बीच अब चौथा टेस्ट नौ मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा। इंदौर में खेले गए चार मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। WTC 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने की अब पूरी संभावना है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में पहुंच गई है और भारत के भी फाइनल में प्रवेश करने के चांस सबसे ज्यादा हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 0-2 से पिछड़ने के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 1 मैच जीतकर वापसी की है। यहां से ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज को बराबर भी करा सकती है, जबकि भारत के पास 2-1 से या फिर 3-1 से सीरीज जीतने का मौका होगा।

अन्य खबरे