Breaking News

धोनी ने की पुणे के दिहाड़ी मजदूरों की मदद

27 Mar, 2020 973

संवाददाता/in24 न्यूज़.
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने कोरोना के इस दौर में पुणे के ददिहादि मज़दूरों की आर्थिक मदद की है. आज देशव्यापी लॉकडाउन का आज तीसरा दिन है। इस लॉकडाउन में सबसे ज्यादा प्रभावित देश का गरीब तबका यानी देहाड़ी मजदूर हुआ है। इस संकट की घड़ी में गरीबों की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं।  अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान  महेंद्र सिंह धोनी ने भी पुणे में दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर लोगों से इस फाउंडेशन को दान देने की अपील की है। ताकि वो पुणे में रह रहे गरीब देहाड़ी मजदूरों की मदद कर सके। आप को बता दें कि धोनी अब तक इसमें सबसे ज्यादा राशि दान करने वाले व्यक्ति हैं। इस एनजीओ ने मजदूरों की मदद के 12.5 लाख रुपये एकत्रित करने का लक्ष्य रखा है। धोनी की दान देने के बाद लोग इस एनजीओ की मदद के लिए आगे आए और फाउंडेशन तकरीबन 12 लाख रुपये लोगों की मदद के लिए जुटाने में कामयाब रहा।  धोनी के अलावा अन्य भारतीय क्रिकेटर भी संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद कर रहे हैं। जहां बड़ौदा में पठान बंधु( इरफान और यूसुफ पठान) ये नेक काम कर रहे हैं। वहीं बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोलकाता में 50 लाख रुपये के चावल गरीबों को बांटने का ऐलान किया है। वहीं टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लोगों से प्रधानमंत्री राहत कोष में दान देने की लोगों से अपील की है। वहीं विश्व चैम्पियन भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने भी कोरोना वायरस की लड़ाई में अपना योगदान देते हुए 10 लाख रुपये दान दिया, जबकि गौतम गंभीर ने भी 50 लाख रुपये का दान दिया।  

अन्य खबरे