Breaking News

नाबालिग लड़की के यौन शोषण के मामले में बुरे फंसेंगे पाकिस्तानी क्रिकेटर यासिर शाह

21 Dec, 2021 999

संवाददाता/in24 न्यूज़.
इंसान कितना भी नाम कमा ले, पर उसकी सोच कई बार बिलकुल नहीं बदलती! पाकिस्तान के अनुभवी लेग स्पिनर यासिर शाह एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण के मामले में बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। नाबालिग ने पाकिस्तानी क्रिकेटर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। यासिर शाह के खिलाफ 14 वर्षीय नाबालिग ने इस्लामाबाद के शालीमार पुलिस स्टेशन में रेप और उत्पीड़न में कथित रूप से मदद करने का मामला दर्ज कराया है। खबर के मुताबिक एफआईआर में पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि क्रिकेटर यासिर शाह के दोस्त फरहान ने बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया, उसे परेशान किया और उस घटना का वीडियो बनाया। पीड़िता ने आरोप लगाए है कि क्रिकेटर ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह अधिकारियों से संपर्क करेगी या इस घटना के बारे में शिकायत दर्ज कराएगी तो उसे इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। कहा जा रहा है कि नाबालिग ने एफआईआर में कहा है कि जब उसने यासिर शाह से व्हाट्सएप पर संपर्क किया तो क्रिकेटर ने उसका मजाक उड़ाया और कहा कि उसे कम उम्र की लड़कियां पसंद हैं। क्रिकेटर ने उससे कहा कि वह बहुत प्रभावशाली व्यक्ति है और उच्च पद पर आसीन अधिकारी से उनकी पहचान है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यासिर ने पीड़िता को एक फ्लैट देने और अगले 18 सालों के लिए उसका खर्च वहन करने का प्रस्ताव दिया, जब उसने पुलिस से संपर्क किया। यासिर शाह के नाम सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड है। यासिर को आखिरी बार इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज के दौरान देखा गया था। वहीं हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें अंगूठे की चोट की वजह से बाहर रहना पड़ा। पाकिस्तानी टीम का अहम हिस्सा रहे यासिर पर अब मुसीबत की तलवार लटक रही है। दोषी साबित होने पर 35 वर्षीय यासिर को जेल भी जाना पड़ सकता है। बता दें कि नाबालिग लड़की के यौन शोषण के मामले से उनका बच पाना मुश्किल होगा।

अन्य खबरे