Breaking News

मुंबई : बोरीवली में स्केटिंग फील्ड का उद्घाटन, खेलों को मिलेगा बढ़ावा

27 Jan, 2022 875
संवाददाता/ in24 न्यूज़ 
 
 
खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुंबई (mumbai) के बोरीवली पश्चिम में स्थित चीकूवाड़ी में स्केटिंग (sketing) फिल्ड का उद्घाटन किया गया. बोरीवली स्केटिंग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (boriwali sketing sports complex) के नाम से बने इस स्केटिंग फील्ड का निर्माण स्थानीय बीजेपी विधायक सुनील राणे के सहयोग से हुआ है. इस स्केटिंग फील्ड के उद्घाटन के समय बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी सहित बीजेपी के नगरसेवक और तमाम कार्यकर्ता उपस्थिति रहे.
इस उद्घाटन समारोह में कई छोटे-बड़े और युवा खिलाड़ियों के साथ साथ नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया। सांसद गोपाल शेट्टी (gopal shetty) ने स्केटिंग ग्राउंड की ओपनिंग के बाद बच्चों को स्केटिंग करते हुए देख ख़ुशी जाहिर की और उन्हें शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर गोपाल शेट्टी ने कहा कि देश के पीएम ने खेलो इंडिया (khelo india) का जो कॉन्सेप्ट लाया है, इसका मकसद यही है कि ओलंपिक (olympic) खेलों में अधिक से अधिक पदक भारत जीते, और यह तभी होगा जब इस तरह से सुविधायें हम उपलब्ध करा सकें। 

अन्य खबरे