लवलीना ने दिलाया भारत को मेडल
04 Aug, 2021
1028
टोक्यो ओलंपिक में छाया देश की छोरियों का जलवा, मीराबाई चानू, पीवी सिंधू के बाद अब लवलीना ने दिलाया भारत को मेडल। ओलंपिक खेलों में पहली बार भाग ले रहीं भारत की युवा महिला बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर देश का सिर ऊंचा किया है। महिला बॉक्सिंग के 69 किलो भार वर्ग में खेलने वाली लवलीना को बुधवार को दुनिया की नंबर एक बॉक्सर तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अगर इस मैच में वह जीत दर्ज करती तो फिर इस वेट कैटिगरी के फाइनल में गोल्ड मेडल पर अपना दावा ठोकतीं,लेकिन अपने पहले ही ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करना कोई कम बड़ी उपलब्धि नहीं हैं। असम की यह 23 वर्षीय मुक्केबाज ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली देश की तीसरी बॉक्सर हैं। इससे पहले पुरुष बॉक्सिंग में विजेंदर सिंह (75 kg) 2008 बीजिंग ओलंपिक, जबकि एमसी मैरी कॉम (51 kg) 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।