Breaking News

लॉकडाउन में बेटी के साथ धोनी की मस्ती

30 Apr, 2020 1009

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पूरी दुनिया कोरोना वायरस के असर से बचने की कोशिश में है तो कुछ लोग लॉकडाउन में अपनों के साथ समय बिता रहे हैं. इसी दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने होमटाउन रांची में बने फार्म हाउस में परिवार के साथ क्वालीटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। धोनी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में साक्षी ने धोनी का बाइक चलाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया तो धोनी के फैन पेज ने वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट किया, जो काफी वायरल हो रही है। धोनी अपनी बेटी जीवा को फार्महाउस में ही बाइक राइडिंग कराते हुए नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी गाड़ी के पीछे जीवा को बिठाकर तेजी से बाइक चला रहे हैं। वहीं उनके घर की छत पर कुत्ते खड़े नजर आ रहे हैं। धोनी सुपर फैन पेज ने इस वीडियो को टिकटॉक पर शेयर किया है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है।

अन्य खबरे