Breaking News

शिखर धवन ने की अक्षय कुमार की नक़ल

09 Nov, 2019 1246

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
हर इंसान की जी अपनी पहचान होती है, उसके अलावा भी उसके अंदर कई गुण होते हैं, मगर उस बारे में अधिकतर लोगों को सही जानकारी नहीं भी मिल पाती है. आजकल क्रिकेटरों को जो प्रसिद्धि मिलती है उससे भी हर कोई परिवहित है. क्रिकेटर शिखर धवन कितनी अच्छी नक़ल करते हैं उसका एक वीडियो आजकल चर्चे में है. गौरतलब है कि  बांग्‍लादेश को दूसरे टी20 में रौंदकर भारतीय टीम इस समय जश्‍न मना रही है. भारतीय टीम की कोशिश नागपुर में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी मैच को जीतकर सीरीज जीतने पर होगी. आखिरी मैच बेहद रोमांचक होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इस बीच सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मस्‍ती करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में धवन के साथ चहल, खलील अहमद और कार्यकारी कप्‍तान रोहित शर्मा भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में शिखर धवन बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नकल उतार रहे हैं और उनका साथ दे रहे हैं खलील और चहल. दरअसल धवन हाल ही में रिलीज हुई 'फिल्‍म आउसफुल -4' में अक्षय कुमार के निभाये गये किरदार बाला की नकल कर रहे हैं.

अन्य खबरे