Breaking News

सचिन की नज़र में बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़

13 May, 2019 1490

संवाददाता/in24 न्यूज़। 
सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल के 12वें सीजन के फाइनल में मुम्बई इंडियंस के लिए शानदार गेंदबाजी कर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल करने वाले जसप्रीत बुमराह को आज के समय में दुनिया का बेहतरीन गेंदबाज करार दिया. बुमराह ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रविवार को राजीव गांधी स्टेडियम में हुए खिताबी मुकाबले में चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए. मुम्बई द्वारा दिए गए 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर किंग्स एक रन से हार गए. मैच के बाद मुम्बई के ही खिलाड़ी युवराज सिंह ने सचिन का इंटरव्यू लिया, जिसमें सचिन ने बुमराह की जमकर तारीफ की और उन्हें आज के समय का दुनिया का बेहतरीन गेंदबाज करार दिया. सचिन ने कहा, "बुमराह आज की तारीख में दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज हैं. आशा है कि अभी उनका श्रेष्ठ आना बाकी है."

अन्य खबरे