Breaking News

अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय अपराधी पर दो करोड़ से अधिक का इनाम

13 Apr, 2024 774

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय पर जांच एजेंसी एफबीआई ने  दो करोड़ से अधिक का इनाम रखा है। अहमदाबाद के वीरमगाम का रहने वाला ये भारतीय अमेरिका के दस सर्वाधिक वांछित भगोड़े की सूची में शामिल भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल है। पटेल की गिरफ्तारी के लिए एफबीआई ने 250,000 डॉलर यानी (दो करोड़ नौ लाख से अधिक) तक का इनाम घोषित कर दिया है। भद्रेशकुमार अमेरिका की इस भगोड़े सूची में साल 2017 से शामिल है। गुजरात का रहने वाला भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल अमेरिका का खुंखार अपराधी माना जाता है। वो अमेरिका की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल है। पटेल 12 अप्रैल 2015 को मैरीलैंड के हनोवर में एक डोनट की दुकान पर काम करते समय अपनी पत्नी की चाकू से हत्या के बाद से भगौड़ा है। अब पटेल को पकड़ने के लिए एफबीआई ने इनाम तक घोषित कर दिया है।एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि भारत से अमेरिका में जाकर बसे भद्रेशकुमार ने दुकान में अपनी पत्नी पलक की हत्या कर दी थी। भद्रेश ने पीछे से चाकू से अपनी पत्नी को कई बार गोदा। उस समय भद्रेश 24 साल का था और उसकी पत्नी 21 की थी। पत्नी पलक पटेल वीजा खत्म होने के बाद भारत लौटना चाहती थी, लेकिन पति ने इसका विरोध किया और नोकझोंक बढ़ने के बाद उसने उसका कत्ल कर दिया। बता दें कि इनाम की राशि से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भद्रेश किस किस्म का अपराधी है।

अन्य खबरे