Breaking News

कश्‍मीरियों के लिए पाकिस्‍तानी सेना किसी भी हद तक जाएगी : जनरल बाजवा

06 Aug, 2019 1213
संवाददाता/in24 न्यूज़.
धारा 370 क्या हटा पाकिस्तान की हालत पतली हो गई. गौरतलब है कि अब पाकिस्तानी सेना की तरफ से बयान आया है कि कश्‍मीरियों के लिए पाकिस्‍तानी सेना किसी भी हद तक जाएगी। पहले पाकिस्‍तान के एक मंत्री फवाद चौधरी ने भारत से युद्ध के लिए तैयार रहने की बात कही थी, अब उसके सेनाध्‍यक्ष जनरल बाजवा ने कहा है कि पाकिस्‍तान की सेना कश्‍मीरियों के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. मंगलवार को जारी बयान में पाकिस्तान सेना ने कहा कि वह कश्‍मीरियों के संघर्ष में हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा. हम तैयार हैं और इस संबंध में अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे.

अन्य खबरे