पांच साल बाद आया बगदादी का वीडियो सामने
30 Apr, 2019
1396
संवाददाता/in24 न्यूज़।
अबू बकर-अल-बगदादी का एक वीडियो सामने आया है. आतंकवादी संगठन आईएसआईएस प्रमुख के इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर से उसके जिंदा होने के कयास लगाए जाने लगे हैं. पांच साल में पहली बार बगदादी का ये वीडियो सामने आया है. जिसमें वह मारे गए आतंकियों का बदला लेने की बात कह रहा है.
बता दें कि पिछले पांच साल में पहली बार बगदादी पहली बार किसी प्रोपेगेंडा वीडियो में दिखाई दिया है. इस वीडियो में बगदादी मारे गए आतंकियों का बदला लेने की कसम खाता दिखाई दे रहा है. बता दें कि इससे पहले बगदादी ने जुलाई 2014 में इराक के मोसुल में ग्रेट मस्जिद में अपना अंतिम उपदेश दिया था.