Breaking News

भारतीय मूल के गैंगस्टर की कनाडा में गोली मारकर हत्या

29 May, 2023 739

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक शादी समारोह में भारतीय मूल के एक गैंगस्टर की कनाडा (Canada) में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक गैंगस्टर की पहचान पंजाब के अमरप्रीत (Amarpreet) (28) के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय अमरप्रीत (चक्की) अपने भाई के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। हत्या से आधा घंटा पहले वह अपने साथियों के साथ डांस कर था। जैसे ही वह रिसेप्शन वेन्यू से बाहर निकला अज्ञात हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दी। इस हमले में अमरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों ने सबूत मिटाने के लिए उस गाड़ी को भी आग लगा दी जिसमें वह सवार होकर आए थे। बता दें कि अमरप्रीत कनाडा पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक गैंग के बीच चल रहे विवादों के चलते अमरप्रीत की टार्गेट किलिंग हुई है। हालांकि पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

अन्य खबरे