Breaking News

अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के बाद थाना पहुंचा शख्स

02 Jan, 2024 2104

संवाददाता/in24 न्यूज़.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया और पुलिस अधिकारियों को बोला कि चारों की हत्या कर दी है, घर जाकर शव उठा लें। मामला मस्तूरी के हर्री थाना क्षेत्र का है। उमेंद्र केवट मजदूरी करता है। सोमवार को उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पत्नी की हत्या करने के बाद वह कमरे में गया और वहां सो रही एक बेटी और दो बेटों की भी गले दबाकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद उमेंद्र खुद थाने पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक चारों मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। इस घटना की मूल वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

अन्य खबरे